रांची, जुलाई 5 -- तमाड़, प्रतिनिधि। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह बीएलए-1 तमाड़ विधानसभा लक्ष्मण सिंह मुंडा ने गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत अपने बूथ संख्या 211 में जाकर गणना पत्रक लिया और अपने बूथ के मतदाताओं को भी उपलब्ध कराया, ताकि कोई भी योग्य मतदाता इससे वंचित न रहे। बताते चलें कि पूरे झारखंड प्रदेश में एसआईआर (गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य) चल रहा है। इसी क्रम में बीएलए-1 तमाड़ विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह मुंडा ने पार्टी के सभी बीएलए-2 कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथ में जाकर बीएलओ की मदद करें, ताकि योग्य मतदाताओं का नाम न छूटे और गलत मतदाता का नाम न जुड़े। यह भी पढ़ें- वोटरों को घर-घर गणना प्रपत्र मिलने शुरू, सही से भरने के तरीके बताए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...