रांची, फरवरी 13 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के नागेडीह पंचायत अंतर्गत बुढ़ाबेहरा गांव के माझटोला एवं बेलटोला में दो नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक तथा पूर्व प्रमुख सह नागेडीह पंचायत मुखिया रेखा देवी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने कहा कि नए भवन बनने से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भवन में बच्चों के लिए खेलने की समुचित जगह, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा पोषण युक्त भोजन तैयार करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूती मिलेगी। प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक ने कहा कि सरकार की य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.