पलामू, अप्रैल 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नक्सलमुक्त भारत की घोषणा के 72 घंटे के अंदर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शुक्रवार की दोपहर करीब 2:15 बजे बहुचर्चित बुढ़ा पहाड़ स्थित सीआरपीएफ के कैंप में पहुंचे। बड़गढ़(गढ़वा) प्रखंड के टेहरी पंचायत की युवा मुखिया बिंको उरांव, ग्रामीण, बड़गड़ के बीडीओ और सीओ व सुरक्षा पदाधिकारी आदि को आत्मियता से सुनने के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र से सीआरपीएफ कैंप हटाना अभी जल्दबाजी होगा। जब तक ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा का पूर्ण भरोसा नहीं मिल जाता, तब तक सुरक्षा बलों की तैनाती जरूरी है। उग्रवाद अभी नियंत्रित स्थिति में है, पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। जरूरत पड़ी तो वे भारत सरकार के गृह मंत्री से मिलकर भी इस संबंध में अनुरोध करेंगे। उन्होंने सीआरपीएफ के आईजी व डी...