मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- बुढ़ाना। जी.टी.एल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी का पूरा मोबाइल टावर व लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया है। टेक्नीशियन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंपनी के टेक्नीशियन माखनलाल पुत्र मेवाराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि बुढ़ाना में तहसील कॉलोनी ईदगाह रोड पर किशनपाल तोमर की जमीन पर टावर लगा था। 30 मार्च को जब वह निरीक्षण के लिए पहुंचा, तो पूरा 60 मीटर ऊंचा टावर, शेल्टर, 15 केवीए डीजल जनरेटर तथा टावर से जुड़ा सारा उपकरण मौके पर गायब मिला। टेक्नीशियन ने कंपनी अधिकारियों को फोन पर सूचना दी। टेक्नीशियन ने थाना प्रभारी निरीक्षक से अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...