मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- बुढ़ाना मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने कस्बे में नवनिर्मित हाईटेक थाने का विधिवत रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया। यह थाना आधुनिक सुविधाओं और उन्नत प्रौद्योगिकी से लैस है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक जन-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उद्घाटन अवसर पर एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि यह थाना पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री के आधुनिक पुलिसिंग के सपने को साकार करता है। स्थानीय पुलिस टीम की मेहनत सराहनीय है। इसका मुख्य लक्ष्य पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना है। थाने की खासियतों में व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क शामिल है, जो अत्याधुनिक एनालिटिकल सॉफ्टवेयर से जुड़ा है। इससे अपराधियों की पहचान और चोरी के वाहनों की ट्रैकिंग आसान होगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष 'मिशन शक्...