मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- तहसील क्षेत्र के कस्बा बुढ़ाना में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया है। रविवार को विभाग की टीम ने संदिग्ध दुकान पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थ के नमूने संग्रहित किए। शनिवार को कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से एक ही परिवार के बीमार होने की खबर मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया। अस्पताल में भर्ती मरीज़ों से बातचीत के बाद जांच में पता चला कि कुट्टू आटा नदी मंदिर रोड स्थित वीर किरयाना स्टोर से खरीदा गया था। रविवार को टीम के पहुँचने पर प्रतिष्ठान बंद मिला, जिसके बाद संचालक संदीप कुमार जैन को उनके निवास स्थान से बुलाकर दुकान खुलवाई गई।मिलावट के संदेह पर कुट्टू के आटे का विधिक नमूना लिया गया, जिसे लैब भेजा जा रहा है।खाद्य सुरक्षा आ...