मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- रविवार को बुढाना मार्ग पर वाहन को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी ई-रिक्शा पलट गई,हादसे में बच्चे समेत दस लोग घायल हो गएं। घटना के दौरान बच्चों में मची चीख पुकार सुनकर दौडे दुकानदारों ने बच्चों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली क्षेत्र के बुआडा कला निवासी रविन्द्र रविवार को गांव से ई-रिक्शा में परिवार के लोगों को लेकर रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला। रिक्शा में छह बच्चों समेत दस लोग सवार थे। बुढाना मार्ग पर पहुंचने पर सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में चालक का ई-रिक्शा से संतुलन बिगड गया। जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे रिक्शा में सवार सभी लोग नीचे दब गएं। बच्चो में चीख पुकार मच गई। हादसे के दौरान बच्चों की निकली चीख पुकार सुनकर दौडे दुकानदारों ने दबे बच्चें को ...