बाराबंकी, अगस्त 18 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। कल्याणी नदी के तट स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर पर सोमवार को स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हुई। यह दृश्य देख भारी बारिश के बीच जुटे हजारों श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने भी मंदिर पहुंचकर बाबा के चरणों में माथा टेका और जगत कल्याण की कामना की। सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा रहा। यह भी पढ़ें- सावन की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं राज्य मंत्री सतीश शर्मा के साथ उनके प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी, जवाहर वर्मा, नीरज सिंह, दीपक वर्मा, आशीष मिश...