लखनऊ, अप्रैल 5 -- पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन परियोजना के अन्तर्गत घाघरा घाट-बुढ़वल के मध्य तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल 06 अप्रैल को इस नवनिर्मित तीसरी लाइन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्पीड ट्रायल किया जाएगा। रेल प्रशासन ने आमजन से अनुरोध है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन खंड पर न तो स्वयं जाएं और न ही अपने पशुओं को जाने दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...