रांची, दिसम्बर 24 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के गेसवे स्कूल मैदान में 21 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले एकदिनी श्रीरामकृष्ण किसान मेला को लेकर बुधवार को स्कूल परिसर में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा ने की। वहीं किसान मेले के सफल आयोजन हेतु व्यवस्थापन, प्रचार-प्रसार और किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से विमर्श किया गया। इस दौरान स्वामी भक्तिशानंद महाराज ने कहा कि यह किसान मेला किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, आधुनिक ज्ञान और व्यावहारिक मार्गदर्शन से जोड़ने का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा। इससे क्षेत्र के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा कृषि और उद्यमिता विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। इस दौरान मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मोतीलाल महतो, उपाध्यक्ष फलीन्द्र महतो, ...