रांची, फरवरी 16 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड की मुरुपिरी पंचायत के ग्राम मुरुपिरी में डीएमएफटी मद से रंगलाल महतो के घर से बड़ा कुआं तक पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास सोमवार को विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया। सड़क निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, कांग्रेसी कार्यकर्ता और विधायक के समर्थक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...