रांची, फरवरी 18 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड की गुरुगाई पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पतराटोली में जिला परिषद मद से बनने वाले दो कमरों का बुधवार को शिलान्यास किया गया। कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, सुनील कुमार और तस्लीम अंसारी ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस दौरान गोपाल तिवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार बिजली, पानी, सड़क और भवन निर्माण जैसे बुनियादी कार्यों के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने कहा कि झारखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है और शिक्षा के ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.