रांची, फरवरी 19 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू अंचल के नाउज मौजा में गुरुवार को भू विवाद में हुई मारपीट में ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के गुरुगाई मंदनाटोली निवासी विजय महतो, कृष्ण महतो और शंकर महतो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नाउज मौजा के रामेश्वर महतो और उनके तीन भाइयों ने तीन एकड़ 22 डिसमिल जमीन खरीदी थी।इसी जमीन पर कृष्ण महतो और शंकर महतो भवन का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान विजय महतो सहित तीन चार लोग कार्यस्थल पर पहुंचकर काम करा दिया। इस दौरान दोनों पक्ष में हुई मारपीट में विजय महतो, कृष्ण महतो और शंकर महतो घायल हो गए। तीनों का सीएचसी बुढ़मू में इलाज कराया गया। दोनों पक्ष से मिले आवेदन के अनुसार, बुढ़मू पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.