रांची, दिसम्बर 13 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़कामुरू में श्रीश्री संकटमोचन जयबाला हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव सह तीन दिनी पूर्णाहुति यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। इस कलश यात्रा में 501 कन्याएं शामिल हुईं, जिन्होंने जय श्रीराम, जयवीर हनुमान और हर-हर महादेव के गगनचुंबी उद्घोष के साथ नगर भ्रमण किया। यह यात्रा बड़कामुरू महावीर मंदिर से शुरू हुई और इचापिड़ी, नगड़ू, सोसई होते हुए गुरहा नदी पहुंची। गुरहा नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर दोनों कन्याएं यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा की शुरुआत रांची की जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा और बुढ़मू थाना के एएसआई नितुल सिंह सहित अन्य अतिथियों ने कन्याओं के बीच कलश वितरण कर की। पहले दिन, कलश यात्रा के बाद मंडप पूजन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.