रांची, फरवरी 26 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के मंडाटांड़ में गुरुवार को झारखंड प्रदेश तेली समाज की बैठक हरदेव साहू की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख हरदेव साहू और जिलाध्यक्ष जेम्स कश्यप मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से बसरी निवासी परिबा साहू को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने सामाजिक उत्थान, शिक्षा और एकता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष जेम्स कश्यप ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए प्रकाश साहू को महामंत्री और विजय कुमार साहू को जिला सचिव बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बुढ़मू पंचायत अध्यक्ष जय साहू और उमेडंडा पंचायत अध्यक्ष चंद्रदीप साहू का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन चंद्रदीप साहू ने किया। मौके पर पत्रकार संजय साहू, मनोज साहू, चीकू साहू, ...