रांची, जनवरी 10 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। पर्यटन स्थल तिरू फॉल में शनिवार को आजसू पार्टी का कांके विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि और पत्तों की माला पहनाकर की गई। सुदेश महतो ने कहा कि महिला सशक्तीकरण ही आजसू पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि महिला समूहों ने गांव से लेकर शहर तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका तय की है। आज महिलाएं मुखिया, प्रमुख और जिला परिषद अध्यक्ष जैसे पदों तक पहुंच रही हैं, यही आजसू की असली मजबूती है। कार्यक्रम को केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू और पार्वती देवी ने भी संबोधित किया। समारोह के दौरान स्थानीय विद्यालयों के छात्रों ने योग और नृत्य कल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.