देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। बुढ़ई थाना क्षेत्र के सोनाजोरी गांव के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में मृत 22 वर्षीय बाइक चालक सुरेश मुर्मू के शव का गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार अपराह्न सोनाजोरी गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर तीव्र मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने सुरेश मुर्मू की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल सुरेश को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल लाया था, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पिता बडगू मुर्मू ने बताया कि सुरेश घर से बाइक से बाजार जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद हादसे की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.