पिथौरागढ़, अगस्त 10 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुड़काफल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने गांव पहुंचकर महिलाओं को मध्यस्थता व वाणिज्यिक न्यायालयों की भूमिका, अधिकार क्षेत्र व लाभ के बारे में जानकारी दी। बाद में उन्होंने महिलाओं को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 व 21, 22, 23 अगस्त को आयोजित विशेष लोक अदालत के उद्देश्य व लाभों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...