भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास परियोजना की एक विशेष टीम गुरुवार को भागलपुर में निरीक्षण को पहुंची थी। टीम ने परियोजना के तहत बुडको द्वारा निर्माण कराए गए विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। टीम ने सड़क और नाला निर्माण की कई परियोजनाओं की जांच की। बुडको के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि टीम ने शुक्रवार को भी भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित कहलगांव और सुल्तानगंज में उक्त परियोजनाओं के तहत निर्मित विकास योजनाओं का भौतिक जांच करेगी। टीम जांच रिपोर्ट की कॉपी जिलाधिकारी को सौंप कर एक कॉपी अपने साथ लेकर लौट जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जांच रिपोर्ट के साथ बुडको को परियोजनाओं के संबंध में विशेष दिशा निर्देश भी दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...