बगहा, जुलाई 6 -- बेतिया।बुडको द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने गत वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं को अविलंब प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। साथ ही नई योजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए।तटबंधों का नियमित निरीक्षण किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर त्वरित गति से मरम्मत कार्य कराया जाए। ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकें। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: तय समय सीमा में कार्यों को करें पूरा:

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...