पटना, मार्च 6 -- बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम के अंतर्गत बिहार के  विभिन्न जिलों में चल रही नमामि गंगे योजना के तहत निर्माण हो रहे एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) और आईएनडी परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। बुडको की ओर से विशेष टीम गठित कर जिलों की परियोजनाओं की वस्तुस्थिति की जांच की जाएगी। सात मार्च को छह टीमों को विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा है। मानसून से पूर्व निर्माण पूर्ण करने के लिये विशेष टीम जमीनी स्थिति की पड़ताल करेगी। पिछले दिनों बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने सभी जिलों के परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिये थे कि मानसून पूर्व अधिकतर कार्य पूर्ण हो इसके लिये अधिकारी सप्ताह के सातों दिन अलर्ट मोड में कार्य करेंगे। पांच दिन अधिकारी और इंजीनियर कार्यालय के कार्य का निष्पादन करे...