बोकारो, अप्रैल 20 -- फुसरो/दामोदा। बेरमो में रविवार को जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। पेटरवार प्रखंड के पिछरी दक्षिणी के बुटनाडीह के जांधी जोरिया के निकट नवनिर्मित शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 301 युवतियां व महिलाएं शामिल थी। यजमान में डेगलाल सिंह पत्नी उषा सिंह, मनोज सिंह पत्नी ममता देवी, मनोहर सिंह पत्नी रीता देवी व किसुन पंडित पत्नी पार्वती देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल थे। पुजारी कुलदीप पांडेय, अनिल पांडेय व अजय पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा गया। पंसस नारायण सिंह, कांग्रेस नेता गणेश मिश्रा, सुरज महतो, पूर्व मुखिया लक्ष्मण सिंह, आनंद प्रजापति, शंभू सिंह, राम किशुन प्रजापति, सुरेश प्रजापति, राहुल सिंह, संज...