बोकारो, अप्रैल 18 -- फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग में जरीडीह अंचल की सीमा से सटे पेटरवार अंचल अंतर्गत पिछरी दक्षिणी के बुटनाडीह में आज रविवार से शिव भक्त उमड़ेंगे। यहां उत्तरवाहिनी प्रवाहित धारा के जांघी जोरिया पश्चिमी तट पर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में पांच दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ होने जा रहा है। 23 अप्रैल तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण एवं मंडप परिक्रमा व प्रवेश किया जायेगा। वहीं ​20 से 22 अप्रैल तक वेदी पूजन, मंडप पूजन, स्तंभ पूजन, अग्नि स्थापन, नित्य पूजन, नवग्रह शांति पूजन, दैनिक पूजन, देव स्नपन व नगर भ्रमण अधिवास होगा। यह भी पढ़ें- श्री गौरी शंकर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा साथ ही ​भक्तिमय माहौल को और अधिक दिव्य बनाने के लिए प्रतिदिन र...