रांची, अप्रैल 8 -- रांची। धुर्वा सेक्टर थ्री की रहने वाली बुजुर्ग निर्मला तिवारी के गले से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीनकर फरार हो गए। घटना बुधवार शाम साढ़े चार बजे की है। इस संबंध में निर्मला तिवारी ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। निर्मला तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से सोने की चेन छीना और तेजी से फरार हो गए। वह शोर भी मचायी, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.