हेमलता कौशिक, सितम्बर 11 -- ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। जगजीत सिंह की ये गजल तो आपने सुनी ही होगी। इसी गजल को जिया है 22 साल की एक लड़की और 60 साल के एक बुजुर्ग आदमी ने। दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी भी कर ली। अब दोनों एक साथ रह रहे हैं। हालांकि, लड़की के लिए बुजुर्ग आदमी से प्यार करना मुसीबत बन गया। लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं है, जबकि लड़की ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर इस व्यक्ति से शादी कर ली है। लड़की के मुताबिक अब उसका परिवार उनकी जान के पीछे पड़ा है। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। लड़की ने दिल्ली हाई कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि दंपति को तत्काल उचित सुरक्षा मुहैया कराई जाए। यह भी पढ़ें- विनेश ...