रुडकी, मार्च 25 -- लंढौरा। गन्ना कोल्हू में काम करने वाले बुजुर्ग पर एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने हमला बोल दिया। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लंढौरा के मोहल्ला बाहर किला निवासी 65 वर्षीय शमीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ना कोल्हू में काम करता है। मंगलवार को वह कोल्हू में काम कर रहा था। इसी दौरान दो युवक अपने पिता के साथ धारदार हथियार लेकर कोल्हू में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...