रुडकी, मई 20 -- ​मंगलौर। क्षेत्र के ग्राम उल्हेड़ा से एक 74 वर्षीय बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम उल्हेड़ा निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता ओम कैलाश मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। बीती 16 मई को सुबह करीब 10 बजे वह घर से बिना बताए कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। थक-हारकर परिजनों ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...