सीतापुर, दिसम्बर 22 -- लहरपुर। लहरपुर के ठठेरी टोला से अनीस (60) संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन कर रही है। ठठेरी टोला निवासिनी हसरतुन के मुताबिक पति अनीस की मानसिक हालत ठीक नहीं है। शुक्रवार सुबह वह बिना बताए घर से कहीं चले गए। काफी खोजबीन के बाद भी अनीस का कुछ पता नहीं चला। सोमवार को हसरतुन ने लहरपुर कोतवाली पहुंचकर अनीस की गुमशुदगी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के मुताबिक गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...