गोरखपुर, दिसम्बर 28 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरा बुजुर्ग निवासी 60 वर्षीय राम नगीना चंद के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोला पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग की बहू निधि चंद पत्नी शैलेंद्र चंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके ससुर अक्तूबर 2024 से चंद चौराहे पर किराए के मकान में रह रहे थे। वह 19 फरवरी 2025 से लापता हैं। लापता होते समय उन्होंने सफेद शर्ट, सफेद पजामा, भूरा जैकेट और सफेद गमछा पहन रखा था। पुलिस तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...