जहानाबाद, जून 9 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जागृति योजना अंतर्गत वरिष्ठ जन अधिकार सशक्तिकरण और गरिमा विषय पर बैठक का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय भवन में किया गया। बैठक में जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा बैंक प्रबंधकों के साथ व्यापक रूप से इस विषय पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग माता-पिता की उपेक्षा करने वाले बच्चों पर होगी कार्रवाईबैठक की चर्चा बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार एवं उपेक्षा, शोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने एवं उनके अधिकारों की रक्षा करने पर चर्चा की गई। बुजुर्गों के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से बुरे बर्ताव करना, बुजुर्गों की देखभाल करने से नजरअंदाज करना और तथा बुनियादी सुविधाओं का नजअंदाज करना उनसे उनको वंचित करना आदि पर कार्रवाई की बात कही गई। बैठक में कहा गया कि भारत में मा...