औरैया, मई 29 -- बिधूना, संवाददाता । कस्बे के सूरजपुर मोहल्ले में बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुक्रवार को दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद सील किए गए मकान का ताला खोलकर पुलिस ने गहन जांच पड़ताल की। बता दें कि बुधवार देर रात संतोष कुमारी का खून से लथपथ शव बंद कमरे में कुर्सी पर मिला था। उनकी गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान पाए गए थे। महिला का पुत्र जैनेन्द्र मध्यप्रदेश के विदिशा में रहता है। दो दिन तक मां से फोन पर संपर्क न होने पर उसने पड़ोसियों से जानकारी करने को कहा था। पड़ोसियों ने जब काफी तलाश की और कोई जानकारी नहीं मिली तो अनहोनी की आशंका में घर की छत पर लगे जाल से झांककर देखा, जहां महिला का शव दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- औरैया में बुजुर्ग महिला हत्याकांड म...