फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डबुआ थाना क्षेत्र में तीन युवक एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर सोने के कुंडल ठग कर फरार हो गए। आरोपियों ने महिला को हनुमान मंदिर का पता पूछने के बहाने अपनी बातों में उलझाया था। डबुआ थाना पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, डबुआ गांव निवासी पीड़िता बुजुर्ग महिला रमेश 26 मार्च की सुबह करीब 6:30 बजे वह डॉक्टर की दुकान से अपने घर लौट रहीं थीं। रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उन्हें हनुमान मंदिर का पता पूछने के बहाने रोक लिया। बातचीत के दौरान उसने अपने दो साथियों को भी बुला लिया। तीनों युवकों ने महिला को धार्मिक बातों में उलझाया और अपने जाल में फंसा लिया। इसी दौरान आरोपियों ने महिला से कहा कि वह अपने सोने के कुंडल उतारकर दे ...