गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम के राजहंस अपार्टमेंट निवासी ईशान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी नानी गुरुवार रात साढ़े नौ बजे शिप्रा सनसिटी स्थित बाजार से सामान खरीदने गई थीं। वह सामान लेकर वापस लौट रही थीं। बाजार से कुछ दूर कार सवार दो बदमाशों ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...