रांची, अप्रैल 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कांके अरसंडे के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला से न सिर्फ सोने की चेन छीनी, बल्कि धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस संबंध में बुजुर्ग महिला के पुत्र राजीव रंजन ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राजीव रंजन ने पुलिस को बताया कि उनकी मां बसंती देवी (70 वर्ष) शुक्रवार की सुबह आठ बजे घर के पास टहलने के लिए निकली थी। लौटने के क्रम में अरसंडे महावीर मंदिर गली के समीप बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे। उनकी मां के गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस घटना में सिर फूट गया और चेहरे पर भी चोटें आयी। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने महिला को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.