रायबरेली, मार्च 17 -- लालगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पूरे मोहनसिंह मजरे लोदीपुर उतरांवा गांव का है, जहां सोमवार देर शाम एक आवारा सांड ने 80 साल की बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला राधा पत्नी बदलू घटना के समय शौच से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे देखते ही अचानक एक आवारा सांड झपट पड़ा। बुजुर्ग महिला सांड को देखकर शोर मचाते हुए भागी, लेकिन सांड ने उसे दौड़ाकर कई बार पटका। इस बीच आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए सांड को भगाया और महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.