नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। हरियाणा निवासी बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर जेवर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेवाड़ी के गांव धरुहेड़ा निवासी लव कुमार ने न्यायालय को बताया कि उनकी दादी कलवट की नोएडा के जेवर क्षेत्र में जमीन है। जमीन की देखरेख करने के लिए उनकी दादी अक्सर जेवर आती-जाती रहती थी। तीन सितंबर 2025 को भी वह जेवर आई थी। उनके रिश्तेदारों ने दादी को बंधक बनाकर अपने पास रखा। लगभग ढाई महीने तक उन्हें अगवा रखा गया और उनकी जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर हथिया लिया गया। लव ने यह भी आरोप लगाया है कि जमीन हथियाने के बाद राजस्थान में बुजुर्ग का एकाउंट खुलवाया और इसमें रुपये डालकर फर्जी तरीके से वह भी निकाल लिए गए। रुपये निकालने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.