लखनऊ, अप्रैल 6 -- कृष्णानगर थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 78 साल की बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 8 लाख रुपये ठग लिए। एटीएस महाराष्ट्र की कार्रवाई बताकर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कृष्णानगर, कानपुर रोड निवासी वीना खुराना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 4 मार्च को दोपहर करीब 1:40 बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को लखनऊ पुलिस हेडक्वार्टर का सब-इंस्पेक्टर विवेक चौहान बताया। उसने आधार कार्ड से एक संदिग्ध सिम जारी होने और उसे आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने का डर दिखाया। ठग ने महिला को बताया कि महाराष्ट्र एटीएस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास उनके आधार से लिया गया सिम मिला है। इस...