बुजुर्ग महिला को ठगने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
आगरा, जून 12 -- बैंक से रुपये निकालने गई महिला को ठगने वाले दो जालसाजों को जगदीशपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने चुराई गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। घटना 9 जून की है। बुजुर्ग महिला ने अपनी नातिन के साथ मानस नगर स्थित बैंक से 55 हजार रुपये निकाले थे। महिला को रुपये सौंपने के बाद नातिन अपनी दोस्त से मिलने पहुंच गई। इसी बीच दोनों आरोपी अबुतराब जावेद ईरानी और समीर नौशीर सैय्यद निवासी कल्याण महाराष्ट्र और महिला के पास पहुंचे। उन्हें बताया कि उनके पास मौजूद नोटों में कुछ नकली हैं। इसके बाद आरोपी महिला के पास मौजूद नोट छांटने का दिखावा करने लगे। इसी बीच मौका पाकर आरोपियों ने महिला के पास मौजूद नकदी में से 24500 निकाल लिये। शेष रकम महिला को वापस कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.