रांची, नवम्बर 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोकर चेशायर होम रोड निवासी अन्नाबेल कुजूर से साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 2.22 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में 75 वर्षीय अन्नाबेल कुजूर ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अन्नाबेला कुजूर ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। खुद को उनका परिचित बताया। इसके बाद उनसे खाते की जानकारी ली। इस दौरान वह उनसे लगातार फोन पर बातचीत करता रहा। इसी बीच महिला के खाते से 2.22 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। इसकी जानकारी मोबाइल पर आए मैसेज से उन्हें हुआ। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.