महाराजगंज, मार्च 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली ग्राम पंचायत के टोला अजमतपुर में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली। जांच में सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी और इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना ही भतीजा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे दरौली के टोला अजमतपुर निवासी मुनक्का देवी का शव उनके घर के पीछे एक गली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मुनक्का देवी 5 मार्च की दोपहर से ही घर से लापता थीं। उनके गायब होने के बाद परिवार के लोग काफी ...