औरैया, अप्रैल 9 -- एरवाकटरा/कुदरकोट, संवाददाता। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव एरवा कुईली में गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। कानों के कुंडल गायब होने और शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। 61 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेमशंकर का शव उनके घर में चारपाई पर पड़ा मिला। करीब 11 वर्ष पहले पति की मौत के बाद वह अकेले ही घर में रहती थीं। पड़ोस में उनका भतीजा गौरव अपने परिवार के साथ रहता है। गौरव के अनुसार, उर्मिला देवी बुधवार शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। गुरुवार सुबह काफी देर तक बाहर न आने पर उसकी पत्नी साधना उन्हें देखने पहुंची, जहां वह मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। यह देख उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, र...