बांका, जून 19 -- बांका, निज संवाददाता। बांका बाजार में गुरुवार को एक महिला की डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो बांका के शिवाजी चौक के समीप आनन्द कॉलोनी के पास का है। वायरल वीडियो में एक युवक महिला को लाठी से पीटते दिख रहा है। बताया जाता है कि युवक ने बुजुर्ग महिला पर उसके किराना दुकान से सर्फ के पैकेट की चोरी का इल्ज़ाम लगाकर मारपीट करना शुरु कर दिया। जिससे महिला सड़क किनारे बेसुध होकर गिर गई।इस तरह के अमानवीय कृत्य का स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विरोध किया तो गुस्सैल दुकानदार ने लाठी चलाना बंद किया। यह भी पढ़ें- बांका : महिला पर चोरी का आरोप लगाकर सरेआम की लाठी से पिटाई जिसके बाद लोगों ने वृद्ध महिला को उठाकर पानी पिलाया और घर भेज दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान लाइव नहीं करता है।हाला...