लखनऊ, जुलाई 19 -- गोमतीनगर में 59 वर्षीय महिला को धक्का देकर सोने की चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लूटी गई चेन को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर रुपये ले लिए थे। पुलिस ने उनके पास से नकदी और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई को गोमतीनगर निवासी राजकुमारी से सोने की चेन लूटकर दो युवक फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार रात सहारा ओवरब्रिज के पास से दो बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान रामनगर बाराबंकी निवासी आकाश उर्फ राजन और शाहजहांपुर के कुवाया निवासी अमित अवस्थी के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि लूटी गई चेन को उन्होंने विकासनगर स्थित मणप्पुरम फाइनेंस में 23,700 रुपये में गिरवी रख दिया था। रुपये एक साथी के खाते में आए थे, जिसे तीनों ने आपस में बांट लिया। पुलिस ने ...