लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना पढुआ क्षेत्र के गांव तेलियार निवासी एक बुजुर्ग महिला मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर के बाहर आग ताप रही थी। बताते हैं कि अचानक उनकी साड़ी आग की चपेट में आ गई ऐसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बुधवार की रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...