बुजुर्ग महिला की आंखों में स्प्रे डालकर कुंडल लूटने का प्रयास, आरोपी दबोचा
रुडकी, सितम्बर 25 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बुजुर्ग महिला की आंखों में स्प्रे डालकर सोने के कुंडल लूटने का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने आरोपी का पीछा किया और उसे गन्ने के खेत से पकड़ लिया। आरोपी के पास से कुंडल भी बरामद किए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर रोड स्थित सीमेंट फैक्ट्री के पास रहने वाले साहिल पुत्र अब्दुल गफ्फार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां यशोदा घर से पशुओं के लिए घास लेने जा रही थीं। रास्ते में एक व्यक्ति ने उनकी आंखों में स्प्रे डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने उनके कानों से सोने के कुंडल उतारने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और कुंडल लेकर भागने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.