कानपुर, जून 18 -- कानपुर। संस्कृति अपार्टमेंट में योग पखवाड़ा की शुरुआत की गई। गुरुवार को यहां योग पिरामिड कंपटीशन आयोजित किया गया। इस मुकाबले में 50 वर्षीय महिलाओं का ग्रुप और 55 प्लस आयु वर्ग की महिलाओं का ग्रुप आमने-सामने था। दोनों ही टीमों ने प्लैंक, वृक्षासन, त्रिकोणासन, ग्रुप मेडिटेशन जैसे एडवांस योगासनों में ऐसा तालमेल और जोश दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए। हेम फिटनेस की डायरेक्टर हेमलता, एक्सपर्ट विशि विजय कुमार और योग गुरु विजय कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दोनों टीमों को विजेता घोषित किया गया। यहां मुख्य प्रतिभागी वर्षा, सीमा, रेनू, रेखा, मंजूशा, शालिनी, पूनम, अन्नू, विशाल और अरविंद आदि रहे। यह भी पढ़ें- जेसीआई महिला विंग ने गंगा टापू पर किया योग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...