मेरठ, मई 4 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित एक हॉस्पिटल में रविवार शाम बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही विहिप और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक बागपत रोड निवासी प्रज्ज्वल बजरंग दल से जुड़े हैं। उनके 75 वर्षीय दादा जगदीश प्रसाद को शनिवार शाम यूरिन इंफेक्शन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने प्रोस्टेट (गदूद) की समस्या बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी, जिस पर परिजन सहमत हो गए और रविवार को ऑपरेशन तय किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं को लेकर चिंता जताई और मरीज को दूसरे अस्पताल में ले जाने की बात क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.