प्रयागराज, मई 21 -- बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने करीब महीनेभर बाद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कटरा मछली बाजार निवासी शेर अली का आरोप है कि 23 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे दिलशाद अहमद, इरशाद अहमद और पप्पू ने उनकी पोती को रास्ते में रोककर धमकाया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की थी। आरोप है कि पप्पू ने उन्हें थप्पड़ मारा, जबकि दिलशाद अहमद ने रॉड से सिर पर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए थे। बीचबचाव करने पहुंचे शेखु ने डायल 112 पर कॉल करने की कोशिश की तो इरशाद अहमद ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...