प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के पूरे गुलाल गांव निवासी अधिवक्ता अभिनाश ओझा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी रविवार सुबह करीब सात बजे आबादी की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। उनके 68 वर्षीय बुजुर्ग पिता जगजीवन शंकर ओझा ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद भी आरोपी घर हमला करने के इरादे से फावड़ा-लाठी लेकर पहुंच गए। घटना की जानकारी यूपी 112 को देने से पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। अभिनाश ओझा ने थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल गांव निवासी दयाशंकर ओझा, भूपेंद्र ओझा, अभिषेक ओझा, अखिलेश ओझा व एक महिला सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में मारपीट, पांच नामजद इस संबंध में थानाध्यक्ष दिली...