उन्नाव, अप्रैल 11 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में खेत से लौट रहे एक वृद्ध पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरौली गांव निवासी सैफ पुत्र आजाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे उसके पिता आजाद (60) पुत्र मुंशी खेत से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के अर्जुन पुत्र केशन, संजय पुत्र छोटेलाल, बब्बन पुत्र पच्चू, केशन पुत्र रोहन तथा कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और जान से मारन...